रायपुर
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 9 जुलाई। मैनपाट में बाइकर्स द्वारा हुड़दंग करने का मामला प्रकाश में आया है। इस कड़ी में राज्य उर्दू अकादमी के चेयरमैन इदरीस गांधी ने सरगुजा आईजी को पत्र लिखकर हुड़दंग की घटना पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। इदरीस गांधी ने एक बयान में कहा कि हाल ही में मैनपाट में हुई हुड़दंग की घटना चिंताजनक है।
इससे पहले भी इस प्रकार की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। यदि समय रहते आवश्यक कदम उठाए गए होते, तो ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सकती थी।
इदरीस गांधी ने मांग की कि घटना में शामिल दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही मैनपाट में नियमित पुलिस गश्त, स्पीड चेकिंग तथा मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाए, ताकि पर्यटकों को सुरक्षित एवं शांत वातावरण मिल सके।
उन्होंने कहा कि मैनपाट छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन स्थल है।