रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 जुलाई। राज्य शासन ने बुधवार आधी रात नौ आईएएस और 19 राप्रसे अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें से एक आईएएस और एक राप्र से को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस फेरबदल में इस वर्ष नवंबर दिसंबर में चुनाव वाले भिलाई निगम में आईएएस आयुक्त बिठाया गया है।
सुरूचि सिंह को आयुक्त भिलाई,प्रतीक जैन को सीईओ जिला पंचायत कोरबा पदस्थ किया है।
19 राप्रसे अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें विजेंद्र सिंह को वहीं आयुक्त नगर निगम चिरमिरी, राजीव पांडे को आयुक्त भिलाई से उच्च शिक्षा अपर संचालक , शशांक पांडे सीईओ सूडा को एएमडी सडक़ निगम, के साथ चिप्स में अतिरिक्त सीईओ बनाया गया है। पांडे लंबे समय से सूडा में पदस्थ हैं।
आईएएस : रिमिजियुस एक्का संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास को सीईओ सूडाका अतिरिक्त प्रभार। गजेन्द्र सिंह ठाकुर सीईओ, जिला पंचायत धमतरी से उप सचिव, राजस्व आपदा प्रबंधन पुनर्वास विभाग। प्रतीक जैन सीईओ, जिला पंचायत बस्तर से सीईओ जिला पंचायत कोरबा। सुश्री सुरूचि सिंह सीईओ, जिला पंचायत राजनांदगांव ,आयुक्त, नगर निगम भिलाई। जयंत नाहटा सीईओ, जिला पंचायत दंतेवाड़ा को सीईओ जिला पंचायत धमतरी।
एम. भार्गव एसडीएम डोंगरगढ़ को प्रमोट कर सीईओ जिला पंचायत दंतेवाड़ा।। तन्मय खन्ना एसडीएम कटघोरा को सीईओ जिला पंचायत बस्तर। दुर्गा प्रसाद अधिकारी एसडीएम घरघोड़ा को सीईओ जिला पंचायत राजनांदगांव।
राप्रसे: इन्द्रजीत बर्मन: सीईओ, जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ से अपर संचालक, स्वास्थ्य सेवायें इंद्रावती। राजीव कुमार पाण्डेय: आयुक्त, नगर निगम भिलाई से अपर संचालक, उच्च शिक्षा संचालनालय। सुश्री भारती चन्द्राकर: सीईओ, जिला पंचायत मोहला-मानपुर से अतिरिक्त एमडी, मार्कफेड (नवा रायपुर)। दिनेश कुमार नाग सीईओ, जिला पंचायत कोरबा से महाप्रबंधक नान । श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर: सीईओ, जिला पंचायत बलरामपुर से अपर संचालक, चिकित्सा शिक्षा संचालनालय। गोकुल राम रावटे: सीईओ, जिला पंचायत जांजगीर-चांपा से सीईओ, जिला पंचायत मुंगेली। आशुतोष चतुर्वेदी: सीईओ, जिला पंचायत कोरिया से सीईओ, बलरामपुर रामानुजगंज। अभिषेक कुमार गुप्ता: अपर कलेक्टर बलौदाबाजार से सीईओ, जिला पंचायत एमएमए। प्रभाकर पाण्डेय: सीईओ, जिला पंचायत मुंगेली से जेडी, खेल एवं युवा कल्याण । शशांक पाण्डेय: सीईओ, सूडा एवं अतिरिक्त सीईओ चिप्स से अब अतिरिक्त एमडी, छत्तीसगढ़ रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड(चिप्स का अतिरिक्त प्रभार यथावत)। अरूण कुमार वर्मा: अपर कलेक्टर कांकेर से आयुक्त, नगर निगम धमतरी। ऋषिकेष तिवारी: अपर कलेक्टर बस्तर से सीईओ, जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़।
विनय कुमार पोयाम: अपर कलेक्टर कवर्धा से सीईओ, जिला पंचायत जांजगीर-चांपा।
सुश्री प्रिया गोयल: आयुक्त, नगर निगम धमतरी से अपर आयुक्त, भू-अभिलेख कार्यालय (नवा रायपुर)। योगेन्द्र श्रीवास: अतिरिक्त एमडी मार्कफेड रायपुर से सीईओ, जिला पंचायत कोरिया। अतुल विश्वकर्मा: आयुक्त, नगर निगम राजनांदगांव से संयुक्त आयुक्त, भू-अभिलेख कार्यालय (नवा रायपुर)। रामप्रसाद आंचला: आयुक्त, नगर निगम चिरमिरी से प्रवर श्रेणी, कलेक्टर कार्यालय कवर्धा। जी.आर. मरकाम: अपर कलेक्टर मोहला-मानपुर से आयुक्त, नगर निगम राजनांदगांव। विजयेंद्र सिंह: डिप्टी कलेक्टर एमसीबी से आयुक्त, नगर निगम चिरमिरी।
वन मंत्री केदार के ओएसडी का तबादला
विस प्रतिवेदक ठाकुर, मंत्री वर्मा के निज सहायक होंगे
रायपुर, 8 जुलाई। साप्रवि ने वन मंत्री केदार कश्यप के ओएसडी प्रदीप कुमार वैद्य को स्थानांतरित कर रही है। इसके पीछे कारण प्रशासनिक आधार पर बताया गया है। 2016 बैच के राप्रसे अधिकारी वैद्य को उच्च शिक्षा संचालनालय में संयुक्त संचालक पदस्थ किया गया है। बताया गया है कि वहां पहले से ही एक प्रमोटी आईएएस के ओएसडी होने से अधिक काम नहीं रह गया था।
वहीं दूसरी ओर विधानसभा के प्रतिवेदक गोविंद सिंह ठाकुर को राजस्व, उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा के निजी स्थापना में निज सहायक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति अर्हता पात्रता को शिथिल करते हुए की गई है। ठाकुर को कोई अतिरिक्त वेतन भत्ते नहीं मिलेंगे। उनके संवर्ग के वेतनमान की पात्रता होगी। यहां बता दें कि ठाकुर विधानसभा सचिवालय के तीसरे कर्मचारी हैं जो मंत्री स्थापना में नियुक्त किए गए हैं। इनसे पहले मार्शल संवर्ग के एक अधिकारी मंत्री खुशवंत के यहां पदस्थ हैं। विधायक व प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह के यहां भी एक कर्मचारी पदस्थ हैं।