रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 जुलाई। मंगलवार शाम उरला की थ्रीडी फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 3 मजदूरों की मौत हो गई थी और कुछ अन्य के घायल हुए थे। फैक्ट्री उरला क्षेत्र के बेंद्री में स्थित है ।
हादसे के समय मौके पर लगभग 35 लोग मौजूद थे। जिनमें से 4 लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही थी।
पुलिस के अनुसार 1 घायल मजदूर की कमल सिंह की अस्पताल ले जाते हुए मौत हुई ।वहीं लाल सिंह और अरुण पांडे नामक मजदूरों की मौके पर ही हुई मौत।मृतक कमल सिंह और लाल सिंह डिंडौरी मप्र के निवासी हैं।तीसरा मृतक की अरुण पांडे,निवासी जांजगीर चांपा के रूप में पहचान हुई। डीसीपी, एडीसीपी
नार्थ समेत सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारी फायर बिग्रेड और एसडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंच बचाव कार्य में जुटी हुई थी। फेक्ट्री और आसपास में तडक़े तक अफरातफरी का माहौल था। घायलों मृतकों के परिजनों, ग्रामीण की भीड़ घेरे हुए है।
पुलिस कर्मियों की नजर में आईं खामियां
- श्रमिकों से 15-16 हज़ार में 12 घंटे लिया जा रहा काम । रहने के लिए गाय-भैंस के तबेले से बुरी व्यवस्था । नाबलि$गों से करवाया जा रहा काम। नहीं दिया जाता कोई सुरक्षा उपकरण। खस्ताहाल फैक्टरी में और भी हो सकते हैं हादसा। पूरी फैक्टरी में एक भी अग्निशमन यंत्र, पानी का हाइडेंट,आग बुझाने वाला ब्लैंकेट कोई सामान नहीं। श्रम विभाग, उद्योग सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण मंडल की मिलीभगत सा$फ नगर आ रही है
सीएम ने दी जानकारी मृतकों के परिजनों को 30-30 लाख
घटना के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है. वहीं मृतकों के परिवार को कारखना प्रबंधन ने आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा कर दी है.
मुख्यमंत्री साय ने आज कहा कि हादसे के बाद कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को बंद कर दिया गया है? मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया गया है।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि आगे भी उद्योगों में सुरक्षा पर कड़ाई से काम किया जाएगा। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने घटना को लेकर कहा कि फैक्ट्री को तत्काल बंद कर दिया गया है? साथ ही घटना की जांच के आदेश भी दिए गए है. उन्होंने बताया कि मृतकों 30-30 लाख मुआवजे का प्रावधान किया गया हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसपर कार्रवाई की जाएगी।
इस मामले में कांग्रेस ने जांच समिति का गठन कर दिया है। पूर्व मंत्री शिव डहरिया को समिति का संयोजक बनाया गया है। इसमें कुल 8 सदस्य शामिल हैं. जिसके बाद अपनी रिपोर्ट सौपेंगे. कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में पिछले ढाई वर्षों के दौरान औद्योगिक हादसों में 150 से अधिक मजदूरों की मौत हो चुकी है।
इसके बावजूद सरकार प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय केवल बयानबाजी तक सीमित रही है।उन्होंने कहा कि हर बड़े हादसे के बाद मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री सख्त कार्रवाई की बात तो करते हैं, लेकिन उद्योग विभाग की ओर से नियमित निरीक्षण और सुरक्षा मानकों की प्रभावी जांच नहीं की जाती।