रायपुर
1500 वर्गफुट पर बिना अनुमति व्यावसायिक भवन तोड़ा
08-Jul-2026 5:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 जुलाई। निगम के जोन 5 नगर निवेश विभाग की टीम ने 1500 वर्गफुट भूमि पर बिना अनुमति जी प्लस 1 में निर्मित व्यवसायिक भवन को तोड़ा। यह भवन कुशालपुर रिंग रोड नम्बर 1 में सुनील खंडेलवाल द्वारा बिना अनुमति बनाया जा रहा था। पहले नियमानुसार नोटिस दिया गया था।
उसके बाद जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के मार्गनिर्देशन में ईई लाल महेंद्र प्रताप सिंह, एई नगर निवेश श्री टिकेन्द्र चंद्राकर सहित अन्य सम्बंधित कर्मचारियों और पुलिस बल की उपस्थिति में अवैध निर्माण को जेसीबी से तोड़ा गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे