रायपुर

पीएम आवास के रहवासियों का निगम में प्रदर्शन
08-Jul-2026 5:47 PM
पीएम आवास के रहवासियों का निगम में प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 जुलाई। कचना स्थित श्रीमंगलम विहार कॉलोनीके रहवासियों ने मूलभूत सुविधाओं को लेकर निगम परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी सरकार विरोधी नारे लगाते रहे। दोपहर तक निगम प्रशासन की ओर से किसी ने भी इनसे चर्चा नहीं की थी। इन कहना है कि पीएम?एवाय कचना 1044 कालोनी पिछले 3 वर्षों से  पेयजल, सुचारू बिजली व्यवस्था, मेंटेनेंस और सुरक्षा गंभीर समस्याएं बनी हुई हैं।

आवासों में दरारें आ गईं हैं  लोग जलभराव की समस्या से परेशान हो रतजगा कर रहे हैं।क?ई शिकायतों के बावजूद नगर निगम प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। आज इस प्रदर्शन के बाद इन्होंने निगम  आयुक्त को  ज्ञापन सौंपा ।


अन्य पोस्ट