रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 जुलाई। भाजपा शहर जिला ने एकात्म परिसर में सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि डॉ. मुखर्जी के देश की एकता और अखंडता के लिए अपनेसर्वस्व समर्पण का सिलसिलेवार उल्लेख किया।
सम्मेलन में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन, संभाग सहप्रभारी डॉ. राजीव सिंह, विधायक मोतीलाल साहू ने भी डॉ. मुखर्जी के जीवन और उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता शिवरतन शर्मा ने उनके जीवन परिचय के साथ कृतित्व और व्यक्तित्व के उदाहरण रखे शर्मा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35ए हटाने की मांग को लेकर वहां की प्रजा परिषद पार्टी ने बड़ा आंदोलन चलाया, जिसका भारतीय जनसंघ ने समर्थन किया।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ ने अपने प्रारंभिक घोषणा पत्र में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35ए हटाने की मांग की थी, जिसे वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने पूरा किया।कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री जयंती पटेल, अमित साहू, संजय श्रीवास्तव, अमरजीत छाबड़ा, नंदकुमार साहू, वर्णिका शर्मा, डॉ. सलीम राज, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, मिर्जा एजाज बेग, सीमा साहू, जिला महामंत्री गुंजन प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष ललित जयसिंग, अकबर अली, नवीन शर्मा, जितेंद्र धुरंधर, तुषार चोपड़ा, अर्चना हुकरे, श्रद्धा मिश्रा, पन्ना दुबे, रोहित द्विवेदी, विशाल भूरा, रोहित भारद्वाज, अखिलेश कश्यप, ओमप्रकाश साहू उपस्थित रहे।