रायपुर

पति के विवाद में महिला का रास्ता रोककर मारपीट, गाड़ी में तोडफ़ोड़
06-Jul-2026 7:57 PM
पति के विवाद में महिला का रास्ता रोककर मारपीट, गाड़ी में तोडफ़ोड़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 जुलाई। आमानाका और डीडीनगर इलाके में बिते दिनों विवाद की घटना सामने आई है। इस दौरान पति से पुरानी रंजिश का बदला लेने महिला का रास्ता रोककर मारपीट, दोस्तों को धमकाने से मना करने पर मोहल्ले के युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। इस बीच किसी धारदार चीज से हमला भी किया गया। पुलिस ने मामले में आोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं का अपराध दर्ज किया है।

आमानाका पुलिस के मुताबिक अंजली कौर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह हीरापुर आरडीए कालोनी में रहती है। रविवार को वह अपने ससुर जो एम्स अस्पताल ईलाज के लिए भर्ती है, को देखने अपने दोनां बेटियों के साथ स्कूटी से गई थी। इस बीच शाम 6.30 बजे कलकत्ता स्वीटस एम्स अस्पताल के सामने पहुंची थी तभी वहां  पर रोमी रोजेश आया जो पति के साथ पुराने वाद विवाद को लेकर   उसका रास्ता रोककर  गाली गलौज करने लगा। जिसे गाली देने से मना करने पर महिला को थप्पड़ जड़ दिया। जिसकेबाद आरोपी ने जान से माने की धमकी देकर उसकी स्कूटी में तोडफ़ोड़ कर दी। 

उधर कौशल साहू ने डीडी नगर थाना में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने शिकायत में बताया कि वह शिव मंदिर डंगनिया तालाब के पास रहता है। शनिवार को रात 9 बजे वह अपने अन्य दोस्त के साथ शिव मंदिर के पास डंगनिया में खड़ा था। इस दौरान  डंगनिया तालाब के पीछे का रहने वाला भविष्य सोनी, राहुल साहू आए। जिसे ओम शर्मा और मोहित यादव को परेशान क्यों करते हो की बात कहने पर भविष्य सोनी और राहुल साहू गाला गलौज कर जान से माने की धमकी देकर अपने पास रखे किसी धारदार चीज से उस पर हमला कर दिया। इस हमले में कौशल साहू और उसके दोस्तों को गंभीर चोट आई। विवाद होता देख आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। ईलाज के बाद कौशल ने रविवार को थाना जाकर आरोपियों के खिलाफ मारपीट और हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 


अन्य पोस्ट