रायपुर
अंकेक्षक भर्ती परीक्षा में 41 फीसदी अनुपस्थित
05-Jul-2026 8:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 जुलाई। रविवार को कर्मचारी चयन मंडल ने उप अंकेक्षक भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की?। सहकारिता विभाग में रिक्त 69 पदों की पूर्ति के लिए हुई। इनमें अनारक्षित-29, अजजा-22, अपिव-10, अजा-8 पद आरक्षित हैं। यह लिखित परीक्षा राज्य के पांच संभागीय मुख्यालयों रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और अंबिकापुर हुई। योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक हैं। इसकी निर्धारित चयन प्रक्रिया में ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा नेगेटिव मार्किंग सहित और उसके बाद दस्तावेज सत्यापन होगा।
आज हुई परीक्षा में कुल पंजीकृत 16300 अभ्यर्थियों में से 59 फीसदी ही शामिल हुए। राजधानी के दो दर्जन केंद्रो में कुल 8089 में से 5310 ने ही परीक्षा दी। 2779 अनुपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे