रायपुर

जिला मुख्यालय वाले नगरीय निकायों में लगेंगी डॉ. मुखर्जी की मूर्ति
05-Jul-2026 8:43 PM
जिला मुख्यालय वाले नगरीय निकायों में लगेंगी डॉ. मुखर्जी की मूर्ति

नगरीय प्रशासन विभाग ने स्वीकृत किए 10.60 करोड़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 जुलाई। देश के पहले उद्योग मंत्री, प्रख्यात शिक्षाविद और राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को अक्षुण्ण रखने राज्य के संभागीय और जिला मुख्यालय वाले सभी नगरीय निकायों में उनकी मूर्ति स्थापित की जाएगी।

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास  अरुण साव द्वारा इस संबंध में की गई घोषणा के अनुपालन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा प्रतिमा लगाने 10 करोड़ 60 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं।  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा लगाने और इसके परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए 5 संभागीय मुख्यालयों रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर के लिए 50-50 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। वहीं जिला मुख्यालय वाले 27 नगरीय निकायों के लिए 30-30 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। जिला मुख्यालय वाले नगरीय निकायों में 4 नगर निगम और 23 नगर पालिका शामिल हैं। 


अन्य पोस्ट