रायपुर

300 नग नाईट्रोसन-10 टेबलेट के साथ 3 लडक़े गिरफ्तार
05-Jul-2026 8:43 PM
300 नग नाईट्रोसन-10 टेबलेट के साथ 3 लडक़े गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 जुलाई। गोलबाजार पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ 3 युवकों को गिरफ्तार किया। इनसे कुल 300 नग नाईट्रोसन-10 टेबलेट सहित लगभग 1,50,000/- रूपए की अन्य सामग्री जप्त किया।

मुखबिरों ने  गोलबाजार पुलिस को डीकेएस अस्पताल के पास  दाई कोरा भवन के सामने कुछ लडक़े के प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने की सूचना दी थी। पुलिस का कहना है कि लडक़े भागने का प्रयास करने लगे। तीनों को घेराबंदी कर  पकड़ा । पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम पता मोह. असपाक 25 कबीर नगर झण्डा चौक कबीर नगर, शिवम ढीमर  22 मंगल बाजार,  आजाद चौक , तुषार ढीमर 20 कुरूद, अटल आवास धमतरी बताया।  उनके पास रखे बैग की तलाशी  में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट 300 नग नाईट्रोसन-10 मिले । इनके संबंध में उनके पास कोई बिल बिल्टी नहीं थी। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर टेबलेट, नगद 4,00/- रूपए 2 मोबाईल फोन कुल कीमत  1,50,000/- रूपये जप्त कर  धारा 22(ख) नारकोटिक एक्ट दर्ज किया गया।


अन्य पोस्ट