रायपुर

पिंक पेट्रोल यूनिट ने मासूम को परिजनों के सुपुर्द किया
05-Jul-2026 8:41 PM
पिंक पेट्रोल यूनिट ने मासूम को परिजनों के सुपुर्द किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 जुलाई। पुलिस की  पिंक पेट्रोल यूनिट ने शनिवार को  दो वर्ष के मासूम को उसके माता-पिता के सुपुर्द किया।

पिंक पेट्रोल यूनिट गुढिय़ारी क्षेत्र अंतर्गत कर्मा चौक में पेट्रोलिंग कर  रही थी। इसी दौरान टीम को कर्मा चौक के पास लगभग 2 वर्षीय बालक रोते हुए अकेला मिला। बालक अपना नाम एवं माता-पिता की जानकारी नहीं दे पा रहा था। बच्चे को सुरक्षित संरक्षण में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ कर परिजनों की तलाश प्रारंभ की गई। बच्चे के चाचा रोहन ध्रुव की जानकारी मिलने पर उसे और  माता-पिता पूजा ध्रुव एवं हीराधार ध्रुव को बुलाया गया।  तथा सत्यापन उपरांत बालक को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। बच्चे को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने  पुलिस एवं पिंक पेट्रोल यूनिट का आभार व्यक्त किया गया।


अन्य पोस्ट