रायपुर
वीसी की कार के सामने प्रदर्शन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 जुलाई। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीते दो दिनों में तीन हॉस्टल के कमरों की छतों से प्लास्टर गिरने की घटनाएं हो चुकी है। इनमें शिवम, सत्यम और मंदाकिनी हॉस्टल शामिल हैं। इन घटनाओं को लेकर कुलपति प्रो. गिरीश चंदेल ने कहा कि सभी कमरों की जांच कराई जा रही है। इससे पहले गुरूवार-शुक्रवार रात शिवम ब्वायज़ हास्टल में एक छात्र घायल हो गया। मिली जानकारी अनुसार हास्टल रूम की छत से फ्लास्टर छात्र के उपर आ गिरा। इसमें वह घायल हो गया। साथियों ने उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सिर में टांके लगाने पड़े। वहीं छात्रों ने वार्डन के मौके पर न पहुंचने को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने वार्डन के रवैए से आक्रोश व्यक्त करते हुए कुलपति से जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। घायल छात्र खतरे से बाहर है। ?
बताया गया है कि छात्रों की सूचना के बाद भी वार्डन उस वक्त कृषि मंडपम में आयोजित सरकारी कार्यक्रम में बने हुए थे।यह कार्यक्रम सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित सहकारी संगोष्ठी का था।
घटना के बाद एन?एसयूआई प्रदेश सचिव महताब हुसैन के नेतृत्व में छात्रों ने कुलपति की गाड़ी के सामने लेटकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हुसैन ने कहा- अगर हमारी किस्मत में मरना ही लिखा है, तो जर्जर कमरे की छत के नीचे दबकर मरने से बेहतर है कि कुलपति अपनी गाड़ी हम पर चढ़ा दें। कम से कम प्रदेश को पता चलेगा कि छात्रों की जान की कोई कीमत नहीं समझने वाला प्रशासन कितना संवेदनहीन हो चुका है। उन्होंने कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद मरम्मत नहीं कराई गई। समय रहते जिम्मेदारी निभाते तो आज किसी छात्र का सिर नहीं फूटता।
हृस्ढ्ढ ने छात्रावासों की मरम्मत के लिए स्वीकृत बजट, उसके उपयोग और निर्माण की गुणवत्ता की उच्चस्तरीय तकनीकी-वित्तीय जांच की मांग की है। साथ ही ष्ठस्ङ्ख, इंजीनियरिंग शाखा और जिम्मेदार अधिकारियों पर विभागीय-कानूनी कार्रवाई, उन्हें पद से हटाने और प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय छात्रावासों का स्वतंत्र सुरक्षा ऑडिट कराने की मांग की। महताब ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन नैतिक रूप से विफल है। दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कल किसी छात्र की मौत की जिम्मेदारी सीधे प्रशासन की होगी।