रायपुर
कई ट्रेनें रद्द, बीच रास्ते या बदले मार्ग से ही चलेंगी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 जुलाई। दपूरे के चक्रधरपुर मंडल में कंसबहाल व धारुआडीही खंड के अप एवं डाउन लाइन पर टीआरटी मशीनों द्वारा आवश्यक आधारभूत संरचना एवं ट्रैक अनुरक्षण कार्य के लिए मेगा ब्लॉक 3 जुलाई से 17 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को लिया जायेगा। इस अवधि में कुछ गाडिय़ों को निरस्त, आंशिक निरस्त (शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट) अथवा परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।
रद्द होने वाली गाडिय़ां-जुलाई में 2, 09, 16, 23 एवं 30 को, अगस्त में 6, 13, 20 एवं 27 को, सितंबर में 3, 10, 17 एवं 24 को, अक्टूबर में 01, 08, 15, 22 एवं 29 को तथा नवम्बर में 5 एवं 12 को 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
जुलाई में 5, 12, 19 एवं 26 को, अगस्त में 2, 09, 16, 23 एवं 30 को, सितंबर में 06, 13, 20 एवं 27 को, अक्टूबर में 4, 11, 18 एवं 25 को तथा नवम्बर में 01, 08 एवं 15 को 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
जुलाई माह में 3, 07, 10, 14, 17, 21, 24, 28 एवं 31 को, अगस्त में 04, 07, 11, 14, 18, 21, 25 एवं 28 को, सितंबर में 01, 04, 08, 11, 15, 18, 22, 25 एवं 29 को, अक्टूबर में 02, 06, 09, 13, 16, 20, 23, 27 एवं 30 को तथा नवम्बर में 03, 06, 10, 13 एवं 17 को 18109/18110 टाटानगर- इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
जुलाई में 3, 06, 10, 13, 17, 20, 24, 27 एवं 31 को, अगस्त में 03, 07, 10, 14, 17, 21, 24, 28 एवं 31 को, सितंबर में 04, 07, 11, 14, 18, 21, 25 एवं 28 को, अक्टूबर में 02, 05, 09, 12, 16, 19, 23, 26 एवं 30 को तथा नवम्बर में 2, 06, 09, 13 एवं 16 को बिलासपुर से 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
जुलाई में 04, 07, 11, 14, 18, 21, 25 एवं 28 को, अगस्त में 01, 04, 08, 11, 15, 18, 22, 25 एवं 29 को, सितंबर में 01, 05, 08, 12, 15, 19, 22, 26 एवं 29 को, अक्टूबर में 3, 06, 10, 13, 17, 20, 24, 27 एवं 31 को तथा नवम्बर में 3, 07, 10, 14 एवं 17 को 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
बीच में समाप्त/प्रारम्भ होने वाली गाडिय़ां-जुलाई में 2, 09, 16, 23, 30 को, अगस्त में 06, 13, 20, 27 को, सितंबर में 03, 10, 17, 24 को, अक्टूबर में 01, 08, 15, 22, 29 को तथा नवम्बर में 05 व 12 को आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला स्टेशन में समाप्त होगी तथा राउरकेला-दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी।
जुलाई में 3, 10, 17, 24, 31 को, अगस्त में 07, 14, 21, 28 को, सितंबर में 04, 11, 18, 25 को, अक्टूबर में 02, 09, 16, 23, 30 को तथा नवम्बर में 06 व 13 को 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा दुर्ग-राउरकेला के मध्य रद्द रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियाँ -जुलाई में 02, 09, 16, 23, 30 को, अगस्त में 06, 13, 20, 27 को, सितंबर में 03, 10, 17, 24 को, अक्टूबर में 01, 08, 15, 22, 29 को तथा नवम्बर में 05 व 12 को 18478 ऋषिकेश -पुरी उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक मार्ग होकर पुरी जाएगी।
जुलाई में 06, 13, 20, 27 को, अगस्त में 03, 10, 17, 24, 31 को, सितंबर में 07, 14, 21, 28 को, अक्टूबर में 05, 12, 19, 26 को तथा नवम्बर में 02, 09 व 16 को 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया कांड्रा-सीनी (टाटानगर-गमहारीया छोडक़र) मार्ग होकर दुर्ग आयेगी ।
रथयात्रा स्पेशल ट्रेनों में खाली है सीटें
रायपुर, 3 जुलाई। 16 जुलाई को रथयात्रा के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ट्रेन ऑन डिमांड (टीओडी) स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। इन विशेष ट्रेनों में वर्तमान में रिक्त बर्थ उपलब्ध हैं। यात्री सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा का लाभ उठा सकते हैं। यात्री टिकट आरक्षण से पूर्व उपलब्धता की जानकारी अधिकृत रेलवे आरक्षण केंद्रों एवं आईआरसीटीसी के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। यात्री रेलवन ऐप के माध्यम से आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट बुक करने, पीएनआर स्थिति, ट्रेन की लाइव रनिंग स्टेटस, कोच पोजिशन तथा अन्य रेलवे सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। शुक्रवार को जारी सीट उपलब्धता रिपोर्ट के अनुसार इन स्पेशल ट्रेनों में अभी उपलब्ध रिक्त बर्थ की स्थिति उपरोक्तानुसार हैं-