रायपुर
डेका से सर्वोदय शांति पदयात्रा के संतों ने की सौजन्य भेंट
03-Jul-2026 8:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 3 जुलाई। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में जैन मुनि राष्ट्र संत डॉ. मणिभद्र महाराज के नेतृत्व में संचालित सर्वोदय शांति पदयात्रा से जुड़े संतों ने सौजन्य भेंट की।उल्लेखनीय है कि यह पदयात्रा नेपाल से प्रारंभ होकर लगभग 1,600 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए छत्तीसगढ़ पहुंची है। राज्यपाल ने संतों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने सर्वोदय शांति पदयात्रा को सामाजिक समरसता, अहिंसा और विश्व बंधुत्व का प्रेरक अभियान बताते हुए इसकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्रीश्वेतांबर स्थानकवासी जैन श्रमण संघ, रायपुर के अध्यक्ष अशोक पटवा, कार्यकारिणी अध्यक्ष विनय पटवा सहित संघ के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे