रायपुर

टिकरापारा में मारपीट, गर्भवती महिला को पति और उसकी प्रेमिका ने दी जान से मारने की धमकी
02-Jul-2026 8:01 PM
टिकरापारा में मारपीट, गर्भवती महिला को पति और उसकी प्रेमिका ने दी जान से मारने की धमकी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 जुलाई। टिकरापारा, पुरानी बस्ती और सरस्वती नगर इलाके में बीते दिनों मारपीट की घटनाएं सामने आई है। इसमें साह चलते मां-बेटे से जबरन मारपीट मारपीट, पुलिस में शिकायत करने पर युवक की पिटाई और गर्भवती महिला के साथ पति और उसकी प्रेमिका ने मारपीट कर दी। पुलिस ने तीनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध दर्ज किया है।

पुरानी बस्ती निवासी रितु सपहा ने अपने पति तुषार सपहा और उसकी प्रेमिका प्रिया नाग के खिलाफ मारपीट और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि पिछले एक वर्ष से दोनों उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़़त कर रहे हैं। प्रिया नाग घर आकर खुद को तुषार की पत्नी बता मारपीट करती है। गर्भवती होने के दाब भी उसके बच्चे को नुकसान पहुंचाने और जहर देकर मारने की धमकी दी। वहीं दो दिन पहले भी रात पति उसके साथ जबरन गाली-गलौज कर मारपीट गई। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

उधर टिकरापारा पुलिस के मुताबिक शिव नगर निवासी मयंक पाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 1 जुलाई की रात 11.30 बजे वे काम से घर लौट रहे थे। इस दौरान 786 होटल के पास मोहल्ले के राजू साहू, दीपक साहू और उनके एक साथी ने रास्ता रोककर उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने हाथ-मुक्कों और कांच से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी मां केशर पाल के साथ भी लडक़ों ने मारपीट की।  इस हमनले में मां-बेटे को चोट आई। शिकायत पर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर एक अन्य मामले में प्रगतिविहार कॉलोनी निवासी लोकनाथ साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 1 जुलाई की रात घर के पीछे कुछ युवक गाली-गलौज कर रहे थे। मना करने पर भी नहीं माने तो उन्होंने इसकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने के बाद लडक़े वहां से भाग गए। जिसके कुछ देर बाद जब पुलिस लौट गई तब मोहल्ले का अमृत कर्मकार, आशीष कर्मकार, मोनू साहू और नीलकंठ साहू वापस घर के पास आकर पुलिस बुलाने की बात कहकर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर लडक़ों ने उसके साथ हाथ, मुक्कों, लात तथा पत्थर से हमला कर दिया। हमले में उनके सिर, चेहरे, हाथ, पैर और सीने में चोटें आई हैं।


अन्य पोस्ट