रायपुर
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी में व्यापक सुधार और एआई आधारित शिक्षा पर मंथन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 जुलाई। नीट यूजी पेपर लीक कांड और सीबीएसई 12 वीं के नतीजों में गड़बड़ी के ताजा घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में बुधवार को नई दिल्ली स्थित संसद भवन में शिक्षा, संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक हुई। इसमें सांसद बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए।
बैठक में नीट-यूजी 2026 पुनर्परीक्षा प्रक्रिया से प्राप्त सीख, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाने के लिए आवश्यक सुधार, तथा शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (्रढ्ढ) के बढ़ते प्रभाव और विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता को अधिकतम करने की रणनीतियों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।
श्री अग्रवाल ने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य एक विश्वसनीय और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली पर निर्भर करता है। इसलिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को और अधिक सक्षम, पारदर्शी तथा तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने की दिशा में ठोस सुधार आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में नई तकनीकों का समावेश केवल डिजिटल बदलाव तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, कौशल विकास और रोजगार के नए अवसरों का सृजन होना चाहिए।
बैठक में समिति अध्यक्ष मुकुल वासनिक, सदस्य रवि शंकर प्रसाद समेत आने सदस्य, अंतरिक्ष विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के. राधाकृष्णन, उच्चतर शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. विनीत जोशी, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के महानिदेशक डॉ. अभिषेक सिंह सहित शिक्षा जगत के अनेक विशेषज्ञों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।