रायपुर

10 एल्डरमेनों ने ली शपथ, 6 को विशेष सामान्य सभा में शामिल होंगे
02-Jul-2026 7:25 PM
10 एल्डरमेनों ने ली शपथ, 6 को विशेष सामान्य सभा में शामिल होंगे

रायपुर, 2 जुलाई। नगर निगम में 10 नामांकित पार्षदों (एल्डरमेन)  को आज  कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने  पद की शपथ दिलवायी। इनमें  रामकिंकर सिंह, विनय ओझा, मनीष करडभुजे, मित्रसेन धीमान, राजू राधवानी, गोपाल सोना, बी. श्रीनिवास राव,गोपी साहू, विक्रम सिंह ठाकुर, ऋषि साहू शामिल हैं। ये सभी 6 जुलाई को विशेष सामान्य सभा की कार्रवाई में भाग ले सकेंगे। इस अवसर पर  कलेक्टोरेट सभाकक्ष में महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति  सूर्यकात राठौड,निगम आयुक्त  सबित मिश्रा,  शहर जिला भाजपा अध्यक्ष  रमेश सिंह ठाकुर सहित  निगम के सभी एमआईसी सदस्य, पार्षद, अपर आयुक्त  विनोद पाण्डेय, निगम सचिव श्रीमती संगीता साहू की उपस्थिति रही।


अन्य पोस्ट