रायपुर

कार उछलकर हाईवे किनारे नाली में गिरी
01-Jul-2026 6:29 PM
कार उछलकर हाईवे किनारे नाली में गिरी

रफ्तार तेज थी ड्राइवर गंभीर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 जुलाई। रायपुर, बिलासपुर हाईवे के सांकरा इलाके में भी एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे उतर गई और सीधे नाली में जा गिरी। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार में केवल चालक ही सवार था। स्थानीय लोगों ने चालक को किसी तरह कार से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसका इलाज जारी है। उसकी  पहचान नहीं हो पाई है।हादसे का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वाहन को क्रेन की मदद से नाली से बाहर निकाला गया।


अन्य पोस्ट