रायपुर

मौसम का आरेंज अलर्ट: देर शाम तक हो सकती है तेज बारिश
01-Jul-2026 6:27 PM
मौसम का आरेंज अलर्ट: देर शाम तक हो सकती है तेज बारिश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 जुलाई। आषाण मास की शुरूआत के साथ प्रदेश में मानसून  सक्रिय हो गया है। इस बीच एक जुलाई के लिए मौसम विभाग ने प्रदेशभर के लिए बारिश का आरेंज अलर्ट दिया है। वहीं अगले तीन घंटों के दौरान कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बलौदाबाजार, गरियाबंद, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, महासमुंद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली कडक़ने और तेज हवाएं चल सकती हैं। यह चेतावनी दी है जो दोपहर बाद तक जारी रह सकती है। राजधानी रायपुर में भी सोमवार को आकाश मेघमय रहा। कुछ जगहों पर सुबह छूट-पुट बारिश देखी गई।

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब से लेकर उत्तर बंगाल की खाड़ी तक औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके अलावा उत्तर बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण बांग्लादेश के ऊपर 1.5 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। जिससे प्रदेश में बारिश की स्थिति बनी हुई है। इस दौरान जुलाई में अच्छी बारिश होने की संभवना है।


अन्य पोस्ट