रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 जुलाई। ट्रैफिक पुलिस ने ई-रिक्शा /ऑटो में क्यूआर कोड चस्पा करने की कार्यवाही संचालित करने आज यातायात मुख्यालय, कालीबाड़ी में बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया । बैठक में रायपुर के समस्त यातायात थाना प्रभारी, स्टाफ एवं क्यूआरटी के सदस्यों को आमंत्रित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विवेक शुक्ला एसीपी यातायात ने की । इसमें दौलत राम पोर्ते एसीपी यातायात एवं प्रोटोकॉल, सतीश कुमार ठाकुर, गुरजीत सिंह एवं श्रीमती सीमा अहिरवार सहायक आयुक्त भी उपस्थिति रहीं।
इसमें ट्रैफिक अधिकारी एवं कर्मियों को ई-रिक्शाओं में क्यूआर कोड चस्पा करने की संपूर्ण प्रक्रिया, निर्धारित मानकों एवं आवश्यक शर्तों के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। सभी थाना प्रभारियों को थाना-वार क्यूआर कोड वितरित कर उन्हें 7 दिनों के भीतर पूर्ण करने निर्देशित किया गया। यातायात पुलिस रायपुर समस्त ई रिक्शा एवं ऑटो चालकों से अपील की है कि जिनका पंजीयन पूर्व में हो चुका है उन्हें यातायात के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा फोन किया जाएगा और जिस थाना में क्तक्र कोड के लिए बुलाया जाएगा वहां अपना वाहन लेकर जाना होगा एवं यातायात पुलिस द्वारा आपके वाहन नंबर एवं क्तक्र कोड में दिए गए वाहन नंबर का मिलान कर नि:शुल्क क्यूआर कोड वाहन में चस्पा किया जाएगा।