रायपुर

समाज की छवि बिगाड़ी तो निलंबन निष्कासन होगा-एसबीएस
30-Jun-2026 7:58 PM
समाज की छवि बिगाड़ी तो निलंबन निष्कासन होगा-एसबीएस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 जून। सरयूपारीण ब्राह्मण सभा (एसबीएस)छत्तीसगढ़ की  गत दिवस हुई वार्षिक आमसभा में कई निर्णय लिए गए ।इसमें ऐतिहासिक निर्णय समाज की कार्यकारिणी में मातृ शक्ति को शामिल करने का रहा। तुलसी भवन संजय नगर  में हुई सभा में अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला ने बताया कि  अगली कार्यकारिणी बैठक में महिलाएं उपस्थित हो अपने विचार रखेंगी।

उन्होंने बताया कि समाज के बेरोजगार युवाओं के लिए समाज प्रांगण में रोजगार मेला लगाने का  भी  निर्णय लिया गया। वरिष्ठ सदस्यों के आयुष्मान कार्ड समाज भवन प्रांगण में ही बन सके इसके लिए प्रशासनिक पहल की जाएगी है। साथ ही समाज की छबि धूमिल करने वालों पर निलंबन/निष्कासन जैसी कड़ी कार्यवाही भी की जाएगी।

शुक्ला ने सभी से अपील की कि समाज को आगे बढ़ाने में अच्छी सोच लेकर सहयोग दें। नकारात्मक विचारों को छोड़ें। कोषाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने आय व्यय की जानकारी पटल पर रखी। सभा का संचालन व्ही एन मिश्रा महासचिव, राजश त्रिपाठी ने किया। उक्त जानकारी प्रवक्ता संजय तिवारी ने दी।


अन्य पोस्ट