रायपुर
मेधावियों को चेक पुस्तकें वितरित
30-Jun-2026 7:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 30 जून। पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने आरडी तिवारी विद्यालय में 29 मेधावी विद्यार्थियों को 5-5 हजार के चेक वितरित किया। इस मौके पर 1.50 करोड़ से अतिरिक्त कक्ष और 19 लाख से खेल मैदान विकास को स्वीकृति दी।
इससे पूर्व महोबा बाजार विद्यालय में 22 विद्यार्थियों तथा मायाराम सुरजन विद्यालय में 35 विद्यार्थियों को भी 5-5 हजार के प्रोत्साहन चेक वितरित किए जा चुके हैं।
अब शेष 7 शालाओं के 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहन चेक प्रदान किए जाएंगे। इसी क्रम में 3 जुलाई को पंडित गिरजाशंकर विद्यालय में मेधावी विद्यार्थियों को चेक वितरित किए जाएंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे