रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 जून। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय रायपुर के चौकीदार सह फर्राश देवेन्द्र कुमार गंगबेर ने विभागीय कामकाज पर कई सवालिया निशान लगाए हैं। गंगबेर ने कहा कि उसकी नियुक्ति कार्यालयीन कार्य के लिए हुई थी किन्तु वर्तमान में उनसे कार्यालयीन कार्य के अतिरिक्त सैनिक विश्राम गृह के लगभग 10-12 कमरों की देखरेख, अतिथियों की व्यवस्था तथा अन्य अतिरिक्त कार्य भी कराए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि नवंबर माह में अंबिकापुर से स्थानांतरण होकर आने के बाद से वे लगातार कार्यालय के निर्धारित कार्य समय एवं साप्ताहिक अवकाश की मांग करते रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें स्पष्ट ड्यूटी समय एवं साप्ताहिक अवकाश उपलब्ध नहीं कराया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार लगातार 17 घंटे से 96 घंटे की ड्यूटी कराई जाती है। साथ ही, शासकीय अवकाश के बदले प्रतिपूरक अवकाश भी नहीं दिया जाता। उन्होंने मांग की कि छतीसगढ़ शासन के नियमानुसार प्रतिदिन 8 घंटे की इयूटी, साप्ताहिक अवकाश तथा शासकीय अवकाश के बदले नियमानुसार अवकाश तत्काल लागू किया जाए। उनका कहना है कि नवंबर माह से लगातार ऐसी परिस्थितियों में कार्य करने के कारण उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडऩा का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने शासन एवं संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।