रायपुर

हाईकोर्ट में नौकरी 59% ने ही दी परीक्षा
28-Jun-2026 7:20 PM
हाईकोर्ट में नौकरी 59% ने ही दी परीक्षा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 जून। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) के कुल 38 पदों पर नियुक्ति के लिए रविवार को रायपुर बिलासपुर में लिखित परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 21600 अभ्यर्थियों में से 59 प्रतिशत ही शामिल हुए। रायपुर में यह परीक्षा 30 स्कूल  सेंटर में हुई। इसमें 11430 पंजीकृत में से ज्ञ6562 उपस्थित रहे जबकि 4868 ने परीक्षा नहीं दी। इसके लिए कर्मचारी चयन मंडल (सीजी व्यापमं)के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 20 अप्रैल से 12 मई  तक आमंत्रित किए गए थे।

शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस/पीजीडीसीए/ओ-लेवल में डिग्री के साथ द्वितीय श्रेणी में स्नातक (ग्रेजुएशन) उत्तीर्ण रखी गई थी। चयन प्रक्रिया आज हुई लिखित स्क्रीनिंग परीक्षा, के बाद द्वितीय चरण में कौशल/टाइपिंग परीक्षा, और दस्तावेज सत्यापन के बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।


अन्य पोस्ट