रायपुर

मंदिरहसौद स्टेशन में संरक्षा सेमिनार
28-Jun-2026 7:11 PM
मंदिरहसौद स्टेशन में संरक्षा सेमिनार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 जून। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग ने मंदिरहसौद स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया । जहां विद्युत, इंजीनियरिंग तथा सिग्नल एवं  दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों को ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन के टिप्स दिए गए।इस दौरान शंटिंग के दौरान बरती जानेवाली सावधानियां तथा लोड गाडिय़ों का स्टेशन/यार्ड में सिक्योरिंग एवं रिलिजिंग करना,  स्पैड से बचाव एवं कैब चेंज करने की कार्यप्रणाली, इंजीनियरिंग विभाग ने मानसून के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां,पॉइंट्स एवं सिग्नल की विफलता के दौरान परिचालन एवं सिग्नल कर्मचारियों के द्वारा बरती जनेवाली सावधानियां, हाल ही में हुई दुर्घटनाओं का विश्लेषण, तथा अग्निशामक यंत्र का उपयोग एवं प्रदर्शन किया । इस संरक्षा सेमिनार में  सुरेश चन्द्र,  वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी ने  अपनी  टीम के साथ डेमो भी दिया।इसमें कुल 56 लोगों ने भाग लिया।


अन्य पोस्ट