रायपुर
हटाए जा रहे ट्री गार्ड और कांक्रीट के घेरे, अब तक 1000 से अधिक पौधों को मिला पुनर्जीवन
28-Jun-2026 7:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 जून। प्रोजेक्ट पुनर्जीवन के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र के सभी 10 जोनों में वृक्षों एवं पौधों के चारों ओर लगे ट्री गार्ड तथा कांक्रीट के घेरों को हटाने का कार्य तेजी से जारी है। इससेपौधों को प्राकृतिक रूप से विकसित होने, वर्षा का पानी, पर्याप्त हवा एवं आवश्यक पोषक तत्व सहज रूप से उपलब्ध कराना है।
कलेक्टर गौरव सिंह,निगम आयुक्त संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में यह अभियान शुरू किया गया है।अब तक प्रत्येक जोन में लगभग 100 से अधिक तथा पूरे निगम क्षेत्र में 1000 से अधिक पौधों के चारों ओर से ट्री गार्ड एवं कांक्रीट के घेरे हटाए जा चुके हैं। डॉ. सिंह ने नगरवासियों से अपील की है कि वे सहभागिता निभाएं। इसमें योगदान देने वाले नागरिकों को पर्यावरण मित्र के रूप में सम्मानित भी किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे