रायपुर

युवाओं में बढ़ते नशे से चिंतित गड़रिया समाज
28-Jun-2026 7:06 PM
युवाओं में बढ़ते नशे से चिंतित गड़रिया समाज

वार्षिक सम्मेलन

रायपुर, 28 जून। झाड़े गड़रिया समाज का वार्षिक व बैठक व सामाजिक सम्मेलन बोरिया खुर्द में गत दिनों सम्पन्न हुआ। जिसमें महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए।

झाड़े गडरिया समात्र के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द धनगर ने समाज गंगा के महत्व का उलेख करते कहा कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, समाज में रहकर ही मानवता का भार चुकाया जा सकता है। समाज के बिना व्याक्त पशु-पक्षी की भांति अस्थाई हो जाता है। आज लोग सामाजिक अनुशासन व परंपराओ ंको अनदेखा कर बिसरते जा रहे है। युवाओं में बढते नशापान की आदतें, अंतराजातीय विवाह और धर्मांतरण जैसी समाजिक बुराई पर तीखा कटाक्ष करते हुए समाज के संरक्षण व संवर्धन के लिये युवा वर्गो को सामाजिक कार्यों में सहयोग की भावना से जुड़े रहने को आहवान किया।

10वीं-12वीं से उत्तीर्ण हुए प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं, व आनलाइन चित्रकला, तथा श्रीकृष्ण साज-सज्जा के प्रालेभागियों को सम्मानित किया गया।


अन्य पोस्ट