रायपुर

डीएसपी के 5 लाख गबन, वकील व साथियों पर एफआईआर
27-Jun-2026 9:13 PM
डीएसपी के 5 लाख गबन, वकील व साथियों पर एफआईआर

पुराने परिचय पर डीएसपी ने निवेश के इरादे से उससे संपर्क किया था

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 जून। दो वर्ष पुराने परिचित से डीएसपी पांच लाख के अमानत में खयानत का शिकार हो गया। डीएसपी ने यह रकम फायनेन्शियल इंवेस्टमेंट के इरादे से दिए थे।

पुलिस के अनुसार पुनदास अंचल विजेता काम्पलेक्स न्यु राजेन्द्र नगर रायपुर का निवासी है और वर्तमान में पीएचक्यू नवा रायपुर में डीएसपी के पद पर कार्यरत है । अंचल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह नरेश दामोहे को विगत 2 वर्षो से जानता पहचानता  है । नरेश ने स्वयं को पेशे से वकील और फाइनेंस का भी काम करना बताया था। इस पर डीएसपी ने अपनी आय को फाइनेंस में इन्वेस्ट के लिए उससे संपर्क किया था।  25 जून को नरेश दमोहे अपने मोबाईल से संपर्क कर  दोपहर 03.30 बजे कमल विहार श्री वेंकेट हास्पीटल के सामने बुलाया।

वहां पहुंचने नरेश दामोहे से मिला तो उसने कहा कि आपकी नगदी  को दोगुना करके आपके एकाउंट में रिटर्न करूंगा।इस पर डीएसपी  5,00,000/-रू लेकर ग?ए था।  तो वहां पर काम करने वाले नहीं आये है कहकर दूसरी जगह अभनपुर रोड स्थित प्रोगेशिव पाईंट में शाम 04.30 बजे बुलाया।  वहां पहूंचने पर नरेश दामोहे  मिला और वह बोला कि यहां भी मेरे आदमी नहीं आए हैं  और बोला कि आपका काम रात 09.00 बजे होगा।  जगह  अलग से बताउंगा।  फिर रात 09.06 बजे फोन करके उसने नेताजी चौक कटोरा तालाब रायपुर बुलाया। डीएसपी जब  नेताजी चौक पहुंचे तब नरेश दमोहे 02 अन्य व्यक्ति के साथ पहले से खडे मिले। वहां से चारों डीएसपी की कार सीजी 04 क्यूई-8329 में  बैठ कर इलेवन गार्डन कटोरा तालाब ले गये।

 वहां पर नरेश दामोहे का एक आदमी कार से उतर कर अपने लोगों को कॉल करके बुलाया। तब तीन अन्य लोग आकर आपस में  वाद विवाद होने लगे तब डीएसपी ने नरेश दामोहे को बोला  कि तुम लोग कार में बैठे रहो सूटकेश में 500000/- रू. रखा हुआ है। और डीएसपी गेट खोलकर बाहर निकले जहां पर कुछ लोग वाद विवाद हो रहे थे जिसे देखकर अपने साथ मारपीट होने के डर डीएसपी वहां से चले गए  कार इलेवन ग्राउंड गेट के सामने खडी थी। जिसमें नरेश दमोह व उसके एक साथी कार में बेठे थे । उसी कार के अंदर,  कार की चाबी, मोबाईल, सूटकेश में रखा हुआ। नगदी रकम 5,00,000/-रू जो  500-500 का एक हजार नोट  दो बंडल 2,50,000/-, 2,50,000/- बनाकर रखा था।  बैंक संबंधित आवश्यक दस्तावेज रखा था।

 कुछ समय बाद जब डीएसपी ईलेवन ग्राउंड कटोरा तालाब लौट कर आए तो कार खडी थी  और अंदर मोबाईल व दस्तावेज कार में ही थे। लेकिन सूटकेश के अंदर रखे  नगदी रकम 5,00,000/-रू नहीं थे। दो दिन बाद भी नरेश दामोहे के द्वारा संपर्क नहीं किया । इस पर डीएसपी ने नरेश साथियों पर नगदी गबन कर अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज कराया।


अन्य पोस्ट