रायपुर

चिकित्सकीय सलाह के लिए अपाइंटमेंट के नाम पर बैंक खातों से 4.86 लाख पार
27-Jun-2026 9:13 PM
चिकित्सकीय सलाह के लिए अपाइंटमेंट के नाम पर बैंक खातों से 4.86 लाख पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 जून। हैदराबाद के नामचीन अस्पताल में चिकित्सकीय सलाह के लिए अपाइंटमेंट के नाम पर 4.86 लाख  रूपए की साइबर ठगी हो गई। अज्ञात कालर ने दो अलग-अलग खातों से यह रकम ट्रांसफर कर लिया ।

इस ठगी के शिकार कारोबारी दिनेश लालवानी ने शुक्रवार को गोलबाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार दिनेश ने  17 जून  को मेडिकल  कंसल्टेंसी के लिए एआईजी हास्पिटल हैदराबाद  गुगल से अस्पताल का  नंबर निकाल कर कॉल किया था । तो उधर से बोला गया 25 जून को आ जाईये। और कंफर्मेशन के लिए एक लिंक भेजा । लिंक ओपन कर ह्र्य करो टोकन नम्बर आयेगा तब लिंक ओपन कर टोकन नंम्बर का इन्तजार किया । टोकन नम्बर नहीं आने से फिर गुगल से दुसरा नम्बर निकाल कर हास्पीटल हैदराबाद अपाईन्मेंट लेने के लिए बात किया फिर अगस्त माह का अपाईन्मेंट देने से  दिनेश ने मना कर दिया और फोन काट  दुकान के ड्राज मे फोन को रख दिया। 18-19 जून तक  को कोई भी किसी प्रकार का मैसेज नही आया ना ही उस मोबाईल में कोई फोन आया।

 20-21 जून को दिनेश मोबाईल को दुकान के ड्राज में छोड़ कर बिलासपुर चला गया ।  22 जून को दुकान आकर मोबाईल को देखा तो बहुत सारा मैसेज आए थे । मैसेज को चेक करने पर पता चला कि दिनेश के  पंजाब नेश्नल बैक पंण्डरी ब्रांच  के दो खातों से  1,69,213 , और  1,25,794 रूपए ,कोटक महेन्द्रा बैक पंण्डरी ब्रांच के  खाते से से 1,51,293 रूपए कुल 4,86,260 रूपए आन लाइन ट्रांसफर कर लिए गए थे। पुलिस ने धारा 318 (4) दर्ज कर साइबर सेल की मदद से पड़ताल शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट