रायपुर
रायपुर। मोवा ओवर ब्रिज के मुहाने से लोधी पारा चौक तक वाहनों की भीड़ को कतारबद्ध करने ट्रैफिक पुलिस डिवाइडर बना रही है। अब तक यहां रेतभरे पीपे रख कर अप डाउन ट्रैफिक की व्यवस्था की गई थी। इन पीपों में बंधी रस्सी काट कर या बुलकर दोपहिया वाहन चालक आवाजाही कर व्यवस्था को छिन्न-भिन्न कर रहे हैं। वहीं लोधी पारा गली से होकर देवेन्द्र नगर जाने वाले बाइक सवार रांग साइड ड्राइव करते हैं। इस न?ए पक्के रोड डिवाइडर के बनने से इस पर रोक लगेगी।
वहीं ट्रैफिक पुलिस को मोवा ब्रिज की ढाल से दलदल सिवनी रोड तिराहे पर भी व्यवस्था करनी होगी। इस तिराहे पर भी हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। मोड़ पर ही ठेले खोमचे वाले कारोबारियों का जमावड़ा, आटो वालों का अचानक खड़ा हो जाना भी ट्रैफिक समस्या को बढ़ा रहा है। ब्रिज के इस ओर भी ऐसा ही डिवाइडर बनाए जाने से समस्या में सुधार आएगा। वैसे पूर्व में तत्कालीन पीडब्ल्यूडी सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी और कलेक्टर डा भूरे ने इस तिराहे पर ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था करने निर्देश दिए थे। वो दोनों अपने अपने तबादले पर चले गए लेकिन अब तक यहां सिग्नल नहीं लगाए जा सके हैं।