रायपुर

16-19 तक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बदले रूट से आएगी
26-Jun-2026 6:37 PM
16-19 तक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बदले रूट से आएगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 जून। झाँसी मंडल के  ललितपुर स्टेशन में यार्ड रिमाडलिंग का कार्य की वजह से 16 से 19 जुलाई तक  18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन  उन 4 दिनों तक व्हाया मथुरा-बयाना-कोटा-नागदा-संत हिरदाराम नगर-भोपाल मार्ग होकर बिलासपुर आयेगी ।

 एक फेरे की स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की सुविधा के लिए 08407 भुवनेश्वर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) के मध्य  26 जून, 2026 को भुवनेश्वर से 23 बजे रवाना होकर 23.35 बजे नाराज मर्थापुर, 00.36 बजे डेकेनाल, 1:50 बजे तालचेर रोड 02.05 बजे अंगुल, 04.40 बजे संबलपुर, 5:40 बजे बरगढ़ रोड, 6:43 बजे बलांगीर 7:50 बजे टिटलागढ़, 8:50 बजे कांटाबाजी, 09.52 बजे खरियार रोड, 10:50 बजे महासमुंद रोड, 12:55 बजे रायपुर, 14 बजे दुर्ग, 16.00 बजे गोंदिया, 18.20 बजे नागपुर, 21:30 बजे बडनेरा, 22.28 बजे अकोला, 00.35 बजे भुसावल, 04.40 बजे नासिक, 07 बजे कल्याण होते हुए  28 जून 2026 को 9 बजे  एलटीटी) पर पहुंचेगी।  अतिरिक्त एसी-3 कोच 18030/18029 शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा 27 जून से 03 जुलाई तक तथा 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में 29 जून से  05 जुलाई  तक उपलब्ध रहेगी।


अन्य पोस्ट