रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 जून। झाँसी मंडल के ललितपुर स्टेशन में यार्ड रिमाडलिंग का कार्य की वजह से 16 से 19 जुलाई तक 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन उन 4 दिनों तक व्हाया मथुरा-बयाना-कोटा-नागदा-संत हिरदाराम नगर-भोपाल मार्ग होकर बिलासपुर आयेगी ।
एक फेरे की स्पेशल ट्रेन
यात्रियों की सुविधा के लिए 08407 भुवनेश्वर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) के मध्य 26 जून, 2026 को भुवनेश्वर से 23 बजे रवाना होकर 23.35 बजे नाराज मर्थापुर, 00.36 बजे डेकेनाल, 1:50 बजे तालचेर रोड 02.05 बजे अंगुल, 04.40 बजे संबलपुर, 5:40 बजे बरगढ़ रोड, 6:43 बजे बलांगीर 7:50 बजे टिटलागढ़, 8:50 बजे कांटाबाजी, 09.52 बजे खरियार रोड, 10:50 बजे महासमुंद रोड, 12:55 बजे रायपुर, 14 बजे दुर्ग, 16.00 बजे गोंदिया, 18.20 बजे नागपुर, 21:30 बजे बडनेरा, 22.28 बजे अकोला, 00.35 बजे भुसावल, 04.40 बजे नासिक, 07 बजे कल्याण होते हुए 28 जून 2026 को 9 बजे एलटीटी) पर पहुंचेगी। अतिरिक्त एसी-3 कोच 18030/18029 शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा 27 जून से 03 जुलाई तक तथा 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में 29 जून से 05 जुलाई तक उपलब्ध रहेगी।