रायपुर

अंजय शुक्ला ने प्रबुद्धजनों को मोदी के 12 साल की उपलब्धियों का साहित्य भेंट किया
26-Jun-2026 6:32 PM
अंजय शुक्ला ने प्रबुद्धजनों को मोदी के 12 साल की उपलब्धियों का साहित्य भेंट किया

रायपुर, 26 जून। विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला ने  प्रमुख प्रबुद्धजनों से मुलाकात कर आत्मीय सम्मान के साथ पीएम  मोदी के 12 साल बेमिसाल की उपलब्धियों का साहित्य भेंट किया। इनमें भूतपूर्व  सचिव डॉ. सुशील त्रिवेदी सदाणी दरबार पीठाधीश्वर संत  युधिष्ठिर  रावतपुरा सरकार ट्रस्ट के उपाध्यक्ष -  जितेंद्र उपाध्याय ,पूर्व राज्य सूचना आयुक्त  अशोक अग्रवाल जी  डॉ. दिनेश मिश्रा नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ .श्री कुलदीप सोलंकी इंडियन मेडिकल एसोसिऐशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष,मां महाकाली मंदिर ट्रस्ट आकाशवाणी चौक के सचिव प्रो. डी.के.दुबे, रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के हड्डी रोग विशेषज्ञ  मढ़रिया जी, विख्यात पैथोलॉजिस्ट डॉ. विनोद तिवारी, डॉ . चंद्रिका साहू जी रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सुनील खेमका आर्थोपेडिक अधिवक्ता  सुधांशु शेखर शुक्ला आदि प्रमुख रहे।


अन्य पोस्ट