रायपुर

एई की रिपोर्ट पर अरूण भद्रा के विरुद्ध एफआईआर
25-Jun-2026 6:00 PM
एई की रिपोर्ट पर अरूण भद्रा के विरुद्ध एफआईआर

शहर में मारपीट और जान लेने की धमकी के तीन और मामले दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 जून। सिविल लाईन पुलिस ने  अरूण भद्रा पर सहायक अभियंता (एई) से गाली गलौज और जान से मारने की धमकी के साथ मारपीट का मामला दर्ज किया है।

 टाउन हॉल के पास स्थित बिजली आफिस में यह घटना बुधवार रात हुई।रात करीब 8 अरूण भद्रा बिजली आफिस पहुंचा और वहां मौजूद एई मुकेश त्रिपाठी 53 से बिजली बिल में गलत मीटर रीडिंग डालने का कारण पूछा। इसी सवाल जबाव के दौरान अरूण भद्रा ने आपा खोया और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की भी धमकी दी। मुकेश ने रात 9.30 बजे सिविल लाइन थाने में अरूण के खिलाफ लिखित रिपोर्ट दी । इस पर पुलिस ने धारा 221,224,296,351-2 के तहत शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का अपराध दर्ज किया है।

इधर फाफाडीह शराब दुकान के पास भी कल रात मारपीट हुई। रित 9 बजे त्रिमूर्ति नगर देवेन्द्र नगर निवासी शशि सोना 23 से दो युवकों हितेश और राजेंद्र सोना ने शराब पीने के लिए पैसा मांगा। शशि के मना करने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे हाथ मुक्के से मारपीट कर फरार हो गए। शशि ने देर रात देवेन्द्र नगर थाने में उनके खिलाफ धारा 3-5,115-2,119- 1,296,351-2 का मामला दर्ज कराया।

इससे पहले कल शाम 5.30 बजे संतोषी नगर ग्रामीण बैंक शाखा के पास रहने वाली दुर्गा बाई साहू 46 के घर के पास शेखर सोनी नाम का युवक गाली गलौज कर रहा था। दुर्गा बाई ने मना किया तो उसने,दुर्गा को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दे हाथापाई कर चोट पहुंचाया। दुर्गा बाई ने देर रात टिकरापारा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

इधर ताज नगर पंडरी में तीन युवतियां पुरानी रंजिश पर आपस में भिड़ गईं। बुधवार शाम 4 बजे समीना खातून 26 से मीना खातून, खुशी महताब ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली दे जान से मारने की धमकी के साथ हाथापाई की। तुरंत बाद समीना ने सिविल लाईन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।


अन्य पोस्ट