रायपुर
राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 जून। प्रदेश में रजिस्ट्रेशन के बिना दूसरे राज्यों के डाक्टरों को प्रैक्टिस या इलाज की सुविधा देने वाली अधिसूचना का विरोध शुरू हो गया है। इस पर
राज्यपाल रमेन डेका को पत्र लिखकर हस्तक्षेप कर 11 जून की अधिसूचना रद्द करने की मांग की गई है। इसे छत्तीसगढ़ के चिकित्सकों एवं मरीजों के हितों की रक्षा के लिए अहम बताया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ राज्य मेडिकल काउंसिल के सदस्यों ने कहा है कि उक्त अधिसूचना छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल की वैधानिक एवं नियामक भूमिका को कमजोर कर सकती है तथा राज्य में चिकित्सा व्यवसाय के नियमन, चिकित्सकीय जवाबदेही एवं जन-सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। यही स्थिति राज्य में नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की भी है। बाहरी राज्यों में पंजीकृत स्टाफ बिना किसी दस्तावेजी जांच के छत्तीसगढ़ में कार्य करने के लिए अधिकृत हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ नर्सेज रजिस्ट्रेशन कौंसिल और छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल कौंसिल की वैधानिक और नियामक स्थिति भी इस अधिसूचना से लगभग समाप्त हो रही है।
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 के अंतर्गत राष्ट्रीय चिकित्सा रजिस्टर एवं राज्य चिकित्सा परिषदों की भूमिकाएं परस्पर पूरक हैं। किसी चिकित्सक का राष्ट्रीय स्तर पर पंजीकरण होना राज्य चिकित्सा परिषद की नियामक एवं अनुशासनात्मक शक्तियों का विकल्प नहीं हो सकता। राज्य में चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने वाले प्रत्येक चिकित्सक की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय चिकित्सा रजिस्टर (हृरूक्र) एवं राज्य चिकित्सा परिषदों द्वारा प्रदत्त पंजीकरण को समान नहीं माना जा सकता। वर्तमान में एन?एम?आर मुख्यत: राज्य चिकित्सा परिषदों द्वारा प्रदत पंजीकरणों का समेकित अभिलेख है तथा यह स्वयं राज्य पंजीकरण का विकल्प नहीं है।
इस अधिसूचना पर छत्तीसगढ़ के अन्य डॉक्टर्स संगठन ने भी अपनी आपत्ति और चिंता दर्ज की है। संगठनों ने आशंका व्यक्त की है कि यदि राज्य में बिना छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण कराए चिकित्सकीय कार्य की अनुमति दी जाती है, तो इससे चिकित्सकीय निगरानी, शिकायत निवारण, अनुशासनात्मक कार्रवाई तथा मरीजों की सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
कुछ दिनों पहले राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड भारत सरकार के संस्थान ने एक परिपत्र जारी कर, चिकित्सा संस्थानों को आगाह किया है कि एडमिशन देने से पहले कड़ी जाँच की जाए ताकि फज़ऱ्ी लोग भर्ती न हो पाए. ऐसा होने पर संस्थान पर कार्रवाई और दंड आरोपित किया जाएगा अभ्यर्थियों की पात्रता का सत्यापन इन निर्धारित मानदंडों के अनुसार ही किया जाना चाहिए। हाल के मामलों में यह देखा गया है कि कुछ अस्पतालों/संस्थानों ने मूल दस्तावेजों और पात्रता मानदंडों का उचित सत्यापन किए बिना उम्मीदवारों को पाठ्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दी। अस्पतालों को दृढ़ता से परामर्श दिया जाता है कि वे किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश देने से पूर्व सभी मूल दस्तावेजों का कठोर एवं सूक्ष्म परीक्षण करें तथा ह्रक्कछ्वक्र पोर्टल / रूष्टष्ट पोर्टल पर उम्मीदवार पंजीकरण, उसके आवश्यक दस्तावेजों के अपलोडिंग एवं अन्य संबंधित औपचारिकताओं हेतु निर्धारित समयसीमा का भी पालन करें। बिना उचित सत्यापन के किसी उम्मीदवार को शामिल करने से न केवल अयोग्य उम्मीदवार के प्रवेश का जोखिम उत्पन्न होता है, बल्कि संस्थान को संभावित मुकदमों के जोखिम में भी डालता है।
हृक्चश्वरूस् के सक्षम प्राधिकारी ने इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया है। तदनुसार, यह निर्णय लिया गया है कि एनबीईएमएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के उद्देश्य से आवश्यक दस्तावेज प्रदान करने में विफल रहने, या अनुमोदन, अग्रेषण, या झूठे, मनगढ़ंत, भ्रामक या असत्यापित रिकॉर्ड/दस्तावेज प्रस्तुत करने में चूक करने वाले किसी भी अस्पताल पर ऐसे प्रत्येक उम्मीदवार के लिए 1,00,000 रुपये (केवल एक लाख रुपये) का मौद्रिक जुर्माना लगाया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य में शिक्षा रत नर्स और फार्मासिस्ट इस आदेश से सीधे प्रभावित होंगे क्योंकि उनके रोजगार के अवसर बाहरी राज्यों के शिक्षा प्राप्त नर्सिंग और फार्मासिस्ट के आ जाने से निश्चित रूप से कम हो जाएंगे।
अत: व्यापक जनहित को देखते हुए इस अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए तथा छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल की वैधानिक शक्तियों एवं राज्य के मरीजों के हितों को सुरक्षित रखा जाए। डॉ महेश सिन्हा डॉ ललित शाह, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ आशा जैन , डॉ यशवंत ने कहा है कि छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल के रजिस्ट्रार राज भवन में ही चिकित्सक हैं वस्तु स्थिति की जानकारी प्रत्यक्ष उनसे ही ली जा सकती है।