रायपुर

शराब पीने पैसे न देने पर नशेड़ी ने दो पर किया हमला, एक गंभीर
22-Jun-2026 8:40 PM
शराब पीने  पैसे न देने पर नशेड़ी ने दो पर किया हमला, एक गंभीर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 जून। राजधानी और आसपास एक बार फिर चाकू बाजी की घटनाएं होने लगी हैं। वह भी शराब पीने के लिए पैसे न देने पर नशेड़ी अंजान व्यक्तियों पर हमले करने लगे हैं। ऐसी ही एक घटना कल ग्रामीण पुलिस जिले के खरोरा इलाके में हुई। गंभीर रूप ले घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर है।

मिली जानकारी अनुसार खरोरा के मंधाईपुर गांव में रविवार शाम बदमाश अरूण सायतोड़े ने उक्त घायल जीवन लाल यादव उर्फ नंदू के बड़े भाई से शराब पीने मुफ्त में रूपए मांगे। उसके इंकार करने पर बदमाश अरूण ने  पहले बड़े भाई का लोहे की चेन से गला दबाया। यह देख बीच बचाव करने आए छोटे भाई के साथ हाथापाई कर चाकू से  हमला किया।  उसने नंदू के सीने के दाहिनी ओर वार किया था। इसमें नंदू घायल हो गया। उसे खरोरा के  ही निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद बदमाश फरार है। बड़े भाई  की रिपोर्ट पर खरोरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों ने पुलिस पर मामूली धाराओं में केस दर्ज करने का आरोप लगाते हुए मीडिया से न्याय की गुहार लगाई है।


अन्य पोस्ट