रायपुर

दिव्यांग व्याख्याता से 90 हजार लेकर भी अब तक तबादला नहीं करा सके बंटी-बबली
21-Jun-2026 8:16 PM
दिव्यांग व्याख्याता से 90 हजार लेकर भी अब तक तबादला नहीं करा सके बंटी-बबली

दो अन्य को भी नौकरी लगाने के नाम पर ठग चुके थे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 जून। दिव्यांग व्याख्याता से तबादले और दो अन्य से नौकरी लगाने के नाम पर 90 हजार रुपए की ठगी की गई। सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस ने बताया कि महात्मा गांधी स्कूल के पीछे, रामनगर थाना गुढिय़ारी निवासी  रामेश्वर प्रसाद वर्मा  49 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़ईपारा  में व्याख्याता  के पद कार्यरत है।

दिव्यांग  वर्मा की  वर्ष 2025 में पदस्थापना संतोषी नगर रायपुर में थी जिसके कारण मुझे दिव्यांगता के कारण घर से आने जाने में परेशानी होती थी। इस  वजह से वह अपना स्थानांतरण बढ़ईपारा स्कूल में करवाना चाहते थे । इसके लिए उनकी  मुलाकात ज्ञानेश बक्शी नामक व्यक्ति से हुआ उसने बातों बातों में बताया कि उसकी शिक्षा विभाग के जश बड़े अधिकारियों से पहचान है और वह मेरा स्थानांतरण करवा देगा। उसकी बातो में आ गया और सहमत हो गया। इसके बाद उसने श्रीमती अनुराधा टंडन से मिलवाया और दोनो स्थानांतरण करवा देने का दावा कर हामी भरी। और मुझसे 2 लाख रूपए  मांगे। वर्मा के अपनी स्थिति पर 1,80,000/- रूपए पर सहमत हो कर  उन लोगो ने स्थानांतरण के पहले एडवांस बतौर 90,000/- रूपए  मांगे। 5 दिसंबर 25 को ज्ञानेश बक्शी एवं अनुराधा टंडन ने रूपये लेकर सिविल लाईन स्थित फुड लाईब्रेरी में बुलाया। तब वर्मा अपने भांजा राजेश कुमार वर्मा के साथ  वहां पहुंच दोनो से मिलकर 40,000/- रूपये अपने मोबाइल के फोन पे युपीआई से अनुराधा टंडन के युपीआई में ट्रांसफर किया। इसके बाद अगले ही दिन  अनुराधा टंडन के पुन: रूपये की मांग करने पर कलेक्टोरेट गार्डन रायपुर में मेरे बैंक खाता के चेक से 40,000/- रूपये का चेक दिया था। इसका विथड्रावल हो गया है। फिर 14 दिसम्बर 25 को 5,000/- रूपए का चेक एवं 5,000/- रूपये नगद अनुराधा टंडन के मांग पर और दिया । वर्मा इस तरह से कुल  90,000/- रूपये दे चुके थे । किंतु आज छह माह बाद भी उन लोगों ने स्थानांतरण नहीं कराया है । वर्मा ने रूपए वापस करने की मांग करने पर अनुराधा टंडन ने 90,000 रूपए का चेक तो दिया लेकिन बैंक में जमा करने  से मना करती रही।  इस प्रकार ज्ञानेश बक्शी एवं अनुराधा टंडन के द्वारा स्थानांतरण कराने के नाम पर  90,000/- रूपये लेकर  धोखाधड़ी की गई।

इस वाकए को लेकर  बातचीत के दौरान वर्मा के एक परिचित के दुपेश कुमार साहू एवं तेजश्वरी साहू ने बताया कि ज्ञानेश बक्शी  निवासी पुरानी बस्ती एवं अनुराधा टंडन  निवासी वी आई पी सिटी सड्डू मोवा ने उनके साथ भी  सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा लेकर नौकरी नहीं लगाकर धोखाधडी किया है । जब  पता चला है कि ज्ञानेश बक्शी एवं अनुराधा टंडन के द्वारा अन्य लोगो से भी नौकरी लगाने के नाम पर रूपए लेकर उनके साथ भी धोखाधड़ी की है।  पुलिस ने धारा 318(4) ,3(5) बीएनएस दर्ज कर लिया है।


अन्य पोस्ट