रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 जून। चोरी की अलग-अलग घटनाओं में चोर शराब दुकान से स्कैनर , गार्डन के पास से बाइक,खेत से सबमर्सिबल पंप ले भागे। हाल के दिनों में राजधानी में शराब दुकान से स्कैनर यह तीसरी घटना है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार संतोषी नगर स्थित सरकारी शराब दुकान से शुक्रवार शाम अज्ञात व्यक्ति स्केनर मशीन चोरी कर गया। इसकी कीमत 30 हजार रुपए है। दुकान के सेल्समैन दीपक बाग ने टिकरापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
उरला के बाजार चौक निवासी सुनील कुमार शुक्ला 59 के कुम्हारी स्थित खेत से चोर सबमर्सिबल पंप का स्टार्टर , केबल वायर कीमत 10 हजार चोरी कर गए। एकता नगर गुढिय़ारी निवासी प्रशांत सरकार 54 की बाइक सीजी ज्ञ07 बीबी 8400 अनुपम गार्डन के सामने से चोरी कर ली गई।इसी तरह से शिवाजी नगर दलदल सिवनी निवासी छत्रपाल बघेल 36 की बाइक सीजी 28 एच 8076 शनिवार रात चोर ले भागे।
वहीं साईनाथ कालोनी कोटा निवासी शशिकांत शर्मा 56 की खड़ी मारुति कार का एक व्हील डिस्क खोल कर चोरी कर ली गई। इसकी कीमत 15 हजार रुपए है।
चंगोराभाठा स्थित सत्या आटो पार्ट्स के संचालक देव देवांगन 38 ने अपने दो कर्मचारियों और खरीदार पर चोरी की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
डीडी नगर पुलिस के अनुसार युवराज साहू, नेमीचंद साहू ने 13 जनवरी से 12 जून के बीच अलग अलग दिन मोटर पार्ट्स चोरी कर जितेंद्र चक्रधारी को बेचते रहे। इनकी कीमत 12-15 हजार रुपए तक है। सभी मामले दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।