रायपुर

पीएम श्री विद्यालय अभनपुर में न्यौता भोज जनप्रतिनिधि ने बच्चों संग मनाया जन्मदिन
21-Jun-2026 8:01 PM
पीएम श्री विद्यालय अभनपुर में न्यौता भोज जनप्रतिनिधि  ने बच्चों संग मनाया जन्मदिन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 21 जून। पीएम श्री उत्कृष्ट विद्यालय अभनपुर में जिला प्रशासन रायपुर के प्रोजेक्ट  ‘आओ बांटे खुशियां’ के अंतर्गत न्यौता भोज का आयोजन किया गया। इस योजना के तहत कोई भी नागरिक अपने विशेष अवसरों या जन्मदिन पर स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्रों या स्कूली बच्चों के साथ मिलकर न्यौता भोज का आयोजन कर सकता है। पीएम श्री सेजेस अभनपुर में नए शैक्षणिक सत्र 16 जून से अब तक दो बार इस प्रकार के भोज का आयोजन किया जा चुका है।

इस बार अभनपुर के जनप्रतिनिधि और इंटक के जिला अध्यक्ष भरत देवांगन ने अपने जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय के बच्चों के साथ खुशियाँ साझा करने के लिए न्यौता भोज का आयोजन किया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय के लगभग 800 विद्यार्थियों के लिए खीर-पूड़ी, चॉकलेट और मिठाई की व्यवस्था की गई थी।

इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा, आज इस आयोजन के माध्यम से हम सभी को अपने बचपन के दिन याद आ रहे हैं। बच्चों के बीच समय बिताना एक सुखद अनुभव है और न्यौता भोज समाज को जोडऩे वाली एक अच्छी योजना है।

इस गरिमामयी आयोजन के दौरान संस्था की प्राचार्य डॉ. तारा त्रिपाठी, पार्षद मीना साहू, पार्षद डोमेंद्र साहू, वरिष्ठ अधिवक्ता संजय मिश्रा, फतीश साहू, नारायण सोनी, शिक्षक श्रवण देवांगन, हेमंत कुमार साहू, विकास पटेल सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट