रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 जून। सरस्वती नगर इलाके में जमीन विवाद को लेकर महिला को कमरे में बंद कर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक तुलसी नगर मुर्रा भट्टी, गुढि़य़ारी निवासी रूचि केशरवानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि जमीन और मकान के सौदे में धोखाधड़ी को लेकर वह चर्चा करने के लिए कुबेर राठी के घर गई थी।
रूचि ने बताया कि विशाल राजवाड़ और श्रीकांत धोगड़ ने जमीन के सौदे के नाम पर उससे पांच लाख रुपए लेकर जमीन किसी अन्य को बेच दी थी। इस मामले में उन्होंने पहले भी शिकायत की थी। 6 जून को वह इस बात को लेकर कुबेर राठी के घर पहुंची। वहां बातचीत के दौरान कुबेर राठी ने उसके साथ गाली-गलौज करने लगा और बाद में उसे एक कमरे में ले जाकर दरवाजा बंद कर दिया। कमरे में पहले से मौजूद मोनिका सचदेव ने उसके बाल खींचकर थप्पड़ मार दिया।
शिकायत में कहा गया है कि विरोध करने पर कुबेर राठी ने उसे पकड़ लिया, जबकि मोनिका सचदेव लगातार मारपीट करती रही। रूचि केशरवानी इसकी शिकायत थाना में दर्ज कराई है। पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।