रायपुर

भुरकोनी के ग्रामीणों पर लगे भेदभाव, निजी भूमि हड़पने का आरोप
20-Jun-2026 7:03 PM
भुरकोनी के ग्रामीणों पर लगे भेदभाव, निजी भूमि हड़पने का आरोप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 जून। अभनपुर के ग्राम भुरकोनी निवासी पूरन लाल साहू ने ग्रामीणों और  ग्राम पंचायत अधिकारियों पर भेदभाव का आरोप लगाया है। आरोप है कि उस्की पट्टा स्वामित्व वाली जमीन पर लगाए गए तार-घेरे को ग्रामीणों ने हटाया दिया। जबकि गांव में  शासकीय भूमि पर अन्य लोगों ने कब्जा कर रखा है। इन कब्जाधारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

शिकायत में पूरन लाल साहू ने कहा है कि एक साल पहले गांव से उसका हुक्का-पानी बंद कर दिया गया है। जिसकी शिकायत उसने पुलिस और ग्राम पंचायत को आवेदन दिए थे, लेकिन अब तक कोई  कार्रवाई नहीं हुई। उसकी आबादी भूमि खसरा नंबर 218 पर बने मकान को वर्ष 2021 में राजस्व अमले द्वारा तोड़ दिया । उनकी भूमि को शासकीय भूमि बताकर गलत नक्शा तैयार किया गया। जबकि अन्य लोगों के  अतिक्रमण के मामलों में कार्रवाई नहीं की गई। पूरनलाल ने अपने पैतृक कृषि भूमि से जुड़े न्यायालयीन प्रकरण में भी फर्जी हस्ताक्षर किए जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हाल की पेशियों के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि उनके नाम से किसी अन्य व्यक्ति द्वारा हस्ताक्षर किए गए हैं। पूरन लाल साहू ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने पर पूरे परिवार के साथ आत्मदाह की चेतावनी दी है।


अन्य पोस्ट