रायपुर
विधायक मिश्रा की जवाहर नगर मंडल के प्रबुद्धजनों से सौजन्य भेंट
20-Jun-2026 6:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 20 जून। रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने जवाहर नगर मंडल अंतर्गत क्षेत्र में निवासरत प्रबुद्धजनों, चिकित्सकों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों, व्यापारियों, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से सौजन्य भेंट की। इस दौरान केंद्र सरकार के 12 वर्षों के सुशासन और उपलब्धियों पर चर्चा की। इस भेंट पर मंडल के अध्यक्ष संदीप जंघेल, महामंत्री रमेश शर्मा, उपाध्यक्ष साजन श्रीवास, मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन, वार्ड पार्षद अवतार बागल, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष साहू, मोहन साहू, कामता साहू, दीपक तन्ना के साथ बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे