रायपुर

नौकरी का झांसा देकर 46 हजार मांगे, लीड ट्रेनिंग सेंटर के खिलाफ धोखाधड़ी मामला
19-Jun-2026 7:16 PM
 नौकरी का झांसा देकर 46 हजार मांगे, लीड ट्रेनिंग सेंटर के खिलाफ धोखाधड़ी मामला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 जून। खमतराई में  नौकरी लगवाने के नाम पर युवती से पैसे वसूलने और दबाव बनाने का मामला सामने आया है। सुकमा निवासी आयतु राम बेसरा ने इसकी शिकायत खमतराई थाना में दर्ज कराई है। शिकायत पर खमतराई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 3(5),308(2), 318-4 मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 किरण नाग जो कि आयुत राम बेसरा की साली है। नौकरी की तलाश में गुढय़िारी के श्रीनगर रोड स्थित लीड ट्रेनिंग हब सेंटर गई थीं। जहां इंटरव्यू के बाद उसके शैक्षणिक दस्तावेज और फोटो जमा कराए गए। इसके बाद उससे रहने-खाने के नाम पर 2,500 रुपये जमा कराए गए। इसके बाद उसे प्रशिक्षण दिया गया।

वहीं किरण नाग का आरोप है कि 15 जून को उसे बताया गया कि उसका चयन हो गया है, लेकिन अच्छे पद और ज्यादा सेलेरी के लिए उसे 46 हजार रुपये जमा करने होंगे। इसके लिए सेंटर से जुड़े काजल सिंगरौरे, आशीष कुमार मरावी और अरफान खान ने रकम जमा करने का दबाव बनाया गया। पैसे नहीं देने पर नौकरी नहीं मिलने की बात कही।

 दबाव के चलते किरण के पिता ने खेत गिरवी रखकर 16 जून को 15 हजार रुपए ऑनलाइन भेज दिए। इसके बाद भी आरोपियों ने उसे शेष 31 हजार रुपये जमा करने का दबाव बनाया जाता रहा।

वहीं सेंटर में उसे मोबाइल  सीमित समय के लिए ही उपयोग करने दिया जाता था।

मामले की सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस 17 जून को लीड सेंटर पहुंची। जहां किरण से इस बारे में  पूछताछ की गई। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, दबाव बनाकर पैसे मांगने और धमकी देने के आरोपों में अपराध दर्ज किया है। जांच के बाद पुलिस ने  संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।


अन्य पोस्ट