रायपुर

शास्त्री मार्केट में डंडी मारने वाले विक्रेताओं पर 20 हजार जुर्माना
19-Jun-2026 7:15 PM
शास्त्री मार्केट में डंडी मारने वाले विक्रेताओं पर 20 हजार जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 जून। नापतोल विभाग की टीम ने शास्त्री मार्केट सब्जी बाजार  आकस्मिक निरीक्षण किया । इस दौरान अनियमितता पाए जाने पर 6 प्रकरण दर्ज कर कुल 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

विभागीय अधिकारियों ने अन्य व्यापारियों को समय पर बाट-माप का सत्यापन एवं मुद्रांकन कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए इस प्रकार की आकस्मिक निरीक्षण की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।  नियंत्रक डॉ देवेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में निरीक्षण के  समय सहायक नियंत्रक  आर.एस सोरी, निरीक्षक श्रीमती उमेश्वरी जांगड़े, निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। यह निरीक्षण जनदर्शन में मिली शिकायत पर कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर की गई।


अन्य पोस्ट