रायपुर
टूटे फूटे बड़े नालों की मरम्मत और वर्षा पूर्व सफाई के निर्देश
19-Jun-2026 7:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 19 जून। निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर ने जोन 10 के वार्डो में बडे नालो की वर्षा पूर्व सफाई अभियान का निरीक्षण किया। उनके साथ पार्षद श्रीमती गायत्री नौरंगे, श्रीमती सुषमा तिलक साहू, विनय पंकज निर्मलकर सहित जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा, उपअभियंता राहुल वैष्णव, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा, जोन स्वच्छता निरीक्षक अनिल झा भी रहे। श्रीमती चंद्राकर ने बडे नालो की नालों की तत्काल मरम्मत करवाकर वर्षा पूर्व जोन क्षेत्र में निकास की व्यवस्था सुगम बनाने के स्थल पर कडे निर्देश दिये।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे