रायपुर

सडक़ हादसा, कोई हताहत नहीं
19-Jun-2026 7:13 PM
सडक़ हादसा, कोई हताहत नहीं

रायपुर, 19 जून। शुक्रवार दोपहर भाठागांव रावणभाठा मैदान के सामने सडक़ हादसा हो गया। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। इस हादसे में एक आई 10 कार और  ट्रक के बीच भीषण टक्कर हुई। इसमें कार का बोनेट और इंजिन का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। कार सवारों और राहगीरों ने ट्रक चालक और परिचालक को घेरकर पुलिस के हवाले किया।


अन्य पोस्ट