रायपुर

आज महामाया मंदिर में शांति हवन जुड़़वास होगा-माता का पट 24 घंटे खुला रहेगा
18-Jun-2026 5:32 PM
आज महामाया मंदिर में शांति हवन जुड़़वास होगा-माता का पट 24 घंटे खुला रहेगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 जून। पुरानी बस्ती महामाई पारा स्थित प्राचीन श्री राज राजेश्वरी महामाया माता मंदिर प्रांगण में आज गुरुवार 18 जून को दोपहर शांति हवन पश्चात जस गीत प्रारंभ होगा। जो रात भर जारी रहेगा। मंदिर व्यवस्थापक पं विजय कुमार झा ने बताया है कि  जस गीत जुड़वास का आयोजन श्री महामाया सेवा समिति रायपुर के  राजेश कुमार यदु, कृपाराम यदु, मंजू यदु, रतन यदु, कृष्णा यदु, होरी लाल यदु, सतीश यदु, सागर यदु, आदि द्वारा किया गया है।  समिति के अध्यक्ष व्यास नारायण तिवारी, वरिष्ठ सदस्य शेखर दुबे,सचिव दुर्गा प्रसाद पाठक, कृपाराम यदु, विजय शंकर अग्रवाल,उपेन्द्र शुक्ला, शिबू शुक्ला, सत्य नारायण अग्रवाल, सूरज फुटान, आदि ने भक्तों से पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।


अन्य पोस्ट