रायपुर

शाला प्रवेश उत्सव के साथ तीन कक्षों का लोकार्पण
18-Jun-2026 5:32 PM
शाला प्रवेश उत्सव के साथ तीन कक्षों का लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 जून। कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल, आशीर्वाद भवन, रायपुर द्वारा संचालित आशीर्वाद हायर सेकेंडरी इंग्लिश स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव एवं तीन जीर्णोद्धार कक्षों का लोकार्पण  किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ  प्रथम कक्ष का उद्घाटन समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र पांडेय  द्वितीय कक्ष का अध्यक्ष  सुरेश मिश्रा  तथा तृतीय कक्ष का उद्घाटन कोषाध्यक्ष शरद शुक्ल ने किया।  सभी ने विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार हेतु किए गए प्रयासों की सराहना की।

शाला प्रवेश उत्सव के अंतर्गत नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत कर अध्ययन सामग्री एवं मिष्ठान वितरित कर शिक्षा के प्रति उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में सचिव  ाजकुमार दीक्षित, उपाध्यक्ष  संजय अवस्थी ,सहसचिव  अनुराग पांडेय,  प्रमोद मिश्रा, गिरिजाशंकर दीक्षित ,  श्रीकांत अवस्थी ,  अशोक दीक्षित  श्याम बाजपेयी,  जयशंकर तिवारी,  लखनलाल बाजपेयी आशीष बाजपेई,  विकास तिवारी,  प्रभात पांडेय,  अभिषेक मिश्रा,  सोमेश दीक्षित तथा नागपुर से आए विजय शुक्ला की  उपस्थिति रही। विद्यालय की प्राचार्या  साईबा खान, उप प्राचार्य रितिका दुबे सहित समस्त शिक्षकों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


अन्य पोस्ट