रायपुर
मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण, बी राम को उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान
18-Jun-2026 5:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 जून। गत दिवस संयुक्त संचालक शिक्षा रायपुर द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उत्कृष्ट नतीजों वाले स्कूलों के प्राचार्यों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा रहीं। उनके हाथों बीआईटी के प्राचार्य बी राम उत्कृष्ट प्राचार्य के रूप में सम्मानित किए गए।
एबीएस के अध्यक्ष आर मुरली ने श्री राम को समाज की ओर इस सम्मान पर बधाई दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे