रायपुर

बाइक मैकेनिक का मोबाइल हैक कर डेढ़ लाख पार
17-Jun-2026 10:03 PM
बाइक मैकेनिक का मोबाइल हैक कर डेढ़ लाख पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 जून। बाइक मैकेनिक का मोबाइल हैक कर अज्ञात ठग ने डेढ़ लाख रुपए निकाल लिया। कबीर नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार सद्दाम अंसारी ब्लाक नं 01 रूम नं 16, आदर्श कालोनी सोनडोंगरी हीरापुर में रहता है। मोटर साईकल मिस्त्री का काम करता है । उसके चार बैंकों  सेंट्रल बैंक, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक बचत खाते  एवं कुल चार (4) बैंको से यूपीआई के माध्यम से फ्राड हुआ एवं पैसा अंतरण हो गया है। सद्दाम के अनुसार ने  बैंकों के  नाम से 29 मई, 6 और 13 जून को मोबाइल के प्ले स्टोर में एप अपडेट का नोटिफिकेशन आए। जिसे उसने  सेटिंग में जाकर आल अपडेट क्लिक किया। उसके बाद  मोबाईल हैंग हो रहा था। इसके बाद बैंक संबंधित एप फोन पेई,जी पे को ओपन करता तो स्वत:  बाहर कर देता था। 26 मई को सद्दाम मोबाइल बनवाने  दुकान गया।जहां दुकान वाले ने मोबाइल  फार्मेट का सुझाव दिया। और उसके बाद 27 मई को करीब 11:30 बजे सुबह मोबाइल पुरी तरह हैंग और डिस्प्ले ब्लैंक हो गया। और कुछ देर बाद अपने आप चालु हो गया। सभी एप  हो रहा था। तब सद्दाम ने अपने बचत खाते का बैलेंस चेक किया तो फोन पे नंबर पर जुड़े चार (4) बैंक खातो   के बचत खाते से यूपीआई के जरिए कुल  1,50,000 एक लाख पचास हजार कटे  हुए थे।


अन्य पोस्ट